
आईपीएल 2025 में Rishabh Pant vs Shreyas Iyer की तुलना:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों को कई अहम मुकाबलों में जीत दिलाई है। हालांकि, आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत अब तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं, जबकि श्रेयस अय्यर की शानदार बल्लेबाजी ने पंजाब किंग्स को दो लगातार जीत दिलाई है।
अब तक ये दोनों खिलाड़ी 113 से अधिक आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। आइए जानते हैं, 113 आईपीएल मैचों के बाद दोनों के आंकड़े क्या कहते हैं?
Rishabh Pant vs Shreyas Iyer – आंकड़ों की जंग!
आंकड़े | श्रेयस अय्यर | ऋषभ पंत |
---|---|---|
मैच | 113 | 113 |
रन | 3063 | 3299 |
औसत | 31.57 | 34+ |
स्ट्राइक रेट | 126.25 | 148.20 |
सर्वश्रेष्ठ स्कोर | 96* | 128* |
शून्य पर आउट | 6 बार | 5 बार |
📊 ऋषभ पंत ने 113 मैचों के बाद श्रेयस अय्यर से ज्यादा रन बनाए हैं, उनका औसत भी बेहतर है और उनका स्ट्राइक रेट 148.20 का है, जो अय्यर के 126.25 से कहीं ज्यादा प्रभावी है।

Rishabh Pant vs Shreyas Iyer: आगे के मुकाबले: कौन रहेगा टॉप पर?
💥 लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से एक जीता और दो हारे हैं। उनका अगला मुकाबला 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगा। अगर लखनऊ को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है, तो ऋषभ पंत को अपनी फॉर्म में वापसी करनी होगी!
🔥 पंजाब किंग्स इस समय आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले स्थान पर है। टीम ने अब तक दो मैच जीते हैं और उनका अगला मुकाबला 5 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।
महंगे दाम मे बिके:
Rishabh Pant – ₹27 crore (LSG, IPL 2025)
Shreyas Iyer – ₹26.75 crore (PBKS, IPL 2025)
क्या ऋषभ पंत वापसी कर पाएंगे?
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान को अब आगे के मैचों में दमदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को जीत की राह पर लाना होगा। क्या ऋषभ पंत अपनी बल्लेबाजी से जवाब देंगे? या फिर श्रेयस अय्यर का जलवा जारी रहेगा? आपका क्या मानना है? कमेंट करके बताएं!