Rohit Sharma ने Kieron Pollard को पछाड़ा – मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बने1

Rohit Sharma का जलवा: 

आईपीएल 2025 में जहां एक ओर रोमांच अपने चरम पर है, वहीं रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में उन्होंने IPL इतिहास में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी का स्थान हासिल किया था। और अब, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ जयदेव उनादकट की गेंद पर छक्का लगाकर वो मुंबई इंडियंस (MI) के लिए T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Rohit Sharma
Rohit Sharma का जलवा

Rohit Sharma: लगातार शानदार प्रदर्शन

रोहित शर्मा के नाम अब मुंबई इंडियंस के लिए 259 छक्के दर्ज हो चुके हैं (आईपीएल + चैंपियंस लीग को मिलाकर)। उन्होंने केरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 258 छक्के हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए T20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी:

  1. 259 – रोहित शर्मा
  2. 258 – कीरोन पोलार्ड
  3. 127 – सूर्यकुमार यादव
  4. 115 – हार्दिक पांड्या
  5. 106 – ईशान किशन (वर्तमान में SRH के लिए खेल रहे हैं)

इस प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा ने अपने T20 करियर के 12,000 रन भी पूरे कर लिए हैं और अब वे पूरी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके लगातार दो प्रभावशाली प्रदर्शन MI को जीत की पटरी पर वापस लेकर आए हैं।


MI की प्लेऑफ़ रेस में वापसी

मुंबई इंडियंस ने तीन लगातार जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर की ओर रफ्तार पकड़ ली है। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम के नेतृत्व में चमक रहे हैं और चौथी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

SRH vs MI मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती ओवरों में ही 4 विकेट लेकर SRH की कमर तोड़ दी थी। 40 रन से पहले ही SRH के 5 विकेट गिर गए, और यही MI की जीत की नींव बनी।

Read Also: IPL Playoff क्या होता है? | जानिए पूरा नियम, Formats, Eliminator और Points का पूरा गणित1 |


Read Also: IPL Playoff क्या होता है? | जानिए पूरा नियम, Formats, Eliminator और Points का पूरा गणित1 |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *