एमएस धोनी ने फिर से संभाली कप्तानी 683 दिन बाद, Fans मे उतसाह की झलक | जानिए और किन खिलाड़ियों ने की है कप्तानी 40 की उम्र के बाद 

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी थी, और यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई थी। लेकिन अब ऋतुराज के बाहर होने के बाद आईपीएल 2025 में एक बार फिर कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे एमएस धोनी। धोनी ने आखिरी बार आईपीएल 2023 के फाइनल में कप्तान के रूप में नजर आए थे, जहां उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत हासिल कर सीएसके को पांचवां खिताब दिलाया था। अब लगभग 683 दिन बाद एक बार फिर वे चेन्नई की कप्तानी करते दिखेंगे।

Dhoni
MS Dhoni बने कप्तान (Source: google )

धोनी बनाएंगे नया इतिहास

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में जब धोनी टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे, तो वो आईपीएल इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे — वो पहले “अनकैप्ड” खिलाड़ी बनेंगे जो किसी टीम की कप्तानी करेंगे

उम्र के साथ बढ़ा अनुभव – सबसे उम्रदराज कप्तान बने धोनी
43 साल की उम्र में कप्तानी करते हुए धोनी आईपीएल के सबसे उम्रदराज कप्तान भी बन जाएंगे। इससे पहले भी ये रिकॉर्ड उनके ही नाम था, जब उन्होंने 41 साल की उम्र में गुजरात के खिलाफ कप्तानी की थी।

आईपीएल में सबसे उम्रदराज कप्तानों की सूची:

  • 43 साल 278 दिन – एमएस धोनी – CSK vs KKR (11 मार्च 2025)
  • 41 साल 325 दिन – एमएस धोनी – CSK vs GT (28 मई 2023)
  • 41 साल 249 दिन – शेन वॉर्न – RR vs MI (20 मई 2011)
  • 41 साल 185 दिन – एडम गिलक्रिस्ट – KXIP vs MI (18 मई 2013)
  • 40 साल 133 दिन – राहुल द्रविड़ – RR vs MI (24 मई 2013)
  • 39 साल 316 दिन – सौरव गांगुली – PWI vs KKR (19 मई 2012)
  • 39 साल 314 दिन – फाफ डु प्लेसिस – RCB vs RR (22 मई 2024)

अनकैप्ड खिलाड़ी होते हुए कप्तान कैसे?

भले ही धोनी ने भारत को तीन ICC ट्रॉफी (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी) दिलाई हों, लेकिन आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर कोई खिलाड़ी 5 साल से ज्यादा समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता, तो उसे “Uncapped” कैटेगरी में माना जाता है।

धोनी ने आखिरी बार भारत के लिए 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेला था और 2020 में संन्यास ले लिया था। इसी कारण अब वह अनकैप्ड माने जा रहे हैं।

Read AlsoMS Dhoni ने फिर रचा एक और इतिहास: IPL में विकेटकीपर के तौर पर पहली बार 150 कैच पकड़ने वाला खिलाड़ी बने !

CSK ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया
आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। ऋतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में वंश बेदी को टीम में मौका मिल सकता है।

निष्कर्ष:
धोनी का फिर से कप्तानी संभालना ना सिर्फ फैन्स के लिए भावुक क्षण है, बल्कि एक बार फिर यह दिखाता है कि अनुभव और नेतृत्व की कोई उम्र नहीं होती। अब सभी की निगाहें होंगी कि क्या “थाला” अपनी कप्तानी में एक और खिताब CSK की झोली में डाल पाएंगे।

Read Also: CSK vs KKR Dream11 Team बनाएं और जीतें लाखों! | Fantasy Tips, Playing XI और Pitch Report | Match25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *