कोन है Kavya Maran ?– सनराइजर्स हैदराबाद की युवा और ग्लैमरस CEO |

Kavya Maran
Kavya Maran

कौन हैं Kavya Maran ?

काव्या मारन भारतीय उद्योगपति और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO और सह-मालकिन हैं। वह सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में बिजनेस की दुनिया में एक मजबूत पहचान बना ली है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच वह आज एक जानी-पहचानी चेहरा बन चुकी हैं।


जन्म और प्रारंभिक जीवन

  • पूरा नाम: काव्या मारन
  • जन्म तिथि: 3 नवम्बर 1991
  • जन्म स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
  • उम्र: 3 वर्ष
  • राशि: सिंह (Leo)

पारिवारिक पृष्ठभूमि:

काव्या मारन का परिवार सन टीवी नेटवर्क का स्वामित्व रखता है, जो भारत के सबसे बड़े मीडिया हाउसों में से एक है. क्रिकेट और बिजनेस में उनकी रुचि ने उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

  • पिता: कलानिधि मारन, चेयरमैन और फाउंडर – Sun Group, दक्षिण भारत के सबसे प्रभावशाली मीडिया टायकून।
  • माता: कावेरी मारन, CEO – Sun TV Network, भारत की सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली महिला CEO में से एक।
  • मारन परिवार का संबंध द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) से भी है, जो तमिलनाडु की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है।
  • उनके दादा, एम करुणानिधि, DMK पार्टी के प्रमुख नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Kavya Maran की शिक्षा :

शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के एक प्रतिष्ठित स्कूल से की  और उसके बाद  बी.कॉम की डिग्री Stella Maris College, Chennai से  की | इसके बाद उन्होंने MBA की पढ़ाई  के लिए  New York University – Stern School of Business से पूरी की|


करियर की शुरुआत:

पढ़ाई पूरी करने के बाद काव्या ने Sun TV Network और Sun Music में काम शुरू किया। कुछ समय बाद वह पिता के साथ Sun Group के बिजनेस डेवलपमेंट से जुड़ गईं। सन ग्रुप एशिया के सबसे बड़े मीडिया नेटवर्क्स में से एक है। वर्ष 2018 में उन्हें Sunrisers Hyderabad (SRH) की CEO बनाया गया।


IPL और Kavya Maran का जुड़ाव

  • सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ऑफिशियल ओनर काव्या मारन हैं।
  • IPL के दौरान उनकी उपस्थिति स्टेडियम में हमेशा चर्चा में रहती है।
  • साल दर साल उनके मैचों में दिखने से वह सोशल मीडिया पर “मिस्ट्री गर्ल ऑफ SRH”, “IPL की नेशनल क्रश”, और “ग्लैमरस ओनर” जैसे उपनामों से मशहूर हो गईं।

SA20 में भी मौजूदगी

  • सिर्फ IPL ही नहीं, SA20 लीग (साउथ अफ्रीका T20) में भी Sunrisers Eastern Cape टीम की मालिक हैं।
  • इससे वह एक ग्लोबल क्रिकेट बिजनेस वुमन के रूप में उभर रही हैं।

नेट वर्थ (Net Worth)

माई खेल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, काव्या मारन की व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 409 करोड़ रुपये (करीब 50 मिलियन डॉलर) आंकी गई है. हालांकि, उनके पिता कलानिधि मारन की कुल संपत्ति लगभग 19,000 करोड़ रुपये (2.3 बिलियन डॉलर) है, जिससे उनका परिवार भारत के सबसे अमीर परिवारों में शामिल है. सनराइजर्स हैदराबाद की कुल टीम वैल्यू लगभग 498 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे यह आईपीएल की सबसे मूल्यवान टीमों में से एक है| उनके परिवार की कुल संपत्ति $2.3 बिलियन (लगभग ₹19,000 करोड़) से अधिक है। सन टीवी नेटवर्क, SpiceJet, FM Channels, और TV Channels उनके परिवार के बड़े बिजनेस पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।


सम्मान और पहचान

  • जनवरी 2024 में उन्हें “Devi Awards” से सम्मानित किया गया, जहां उन्हें “सनराइजर्स के पीछे की शक्ति” बताया गया।
  • उन्हें भारत की उभरती युवा महिला उद्यमियों में गिना जाता है।

SRH की आय के स्रोत

सनराइजर्स हैदराबाद की कमाई कई प्रमुख स्रोतों से होती है.

  • स्पॉन्सरशिप (Sponsorships): टीम को विभिन्न ब्रांड्स से स्पॉन्सरशिप मिलती है, जिससे करोड़ों रुपये की आय होती है.
  • प्रसारण अधिकार (Broadcasting Rights): आईपीएल के मीडिया अधिकारों से फ्रेंचाइजी को भारी कमाई होती है.
  • टिकट बिक्री (Ticket Sales): स्टेडियम में टिकटों की बिक्री भी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है.
  • मर्चेंडाइजिंग (Merchandise Sales): SRH अपने फैंस के लिए टीम जर्सी, कैप और अन्य प्रोडक्ट बेचती है, जिससे अतिरिक्त कमाई होती है.

रोचक तथ्य (Interesting Facts):

  1. काव्या ने अपनी पहली IPL उपस्थिति 2018 में दी थी।
  2. सोशल मीडिया पर उनके कई फैन पेज और मीम्स वायरल हो चुके हैं।
  3. वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं – पर्सनल लाइफ को निजी रखना पसंद करती हैं।
  4. उन्हें संगीत, यात्रा और क्रिकेट में गहरी रुचि है।

निष्कर्ष

Kavya Maran सिर्फ एक अमीर घराने की बेटी नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खुद की एक अलग पहचान बनाई है। युवा महिलाओं के लिए वह एक प्रेरणास्त्रोत हैं कि कैसे पारिवारिक विरासत को संभालते हुए नई ऊंचाइयों तक पहुँचा जा सकता है।

ये भी पढे  Trump Tarrif War के अटैक से कोन सी चीजों पर होगा ज्यादा नुकसान ? क्या है टैरीफ ? ट्रम्प, टैरिफ और गिरते बाज़ार की स्टोरी | Market Crash-2025


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *