Hardik Pandya फिर फंसे! BCCI ने लगाया लाखों का जुर्माना – मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका- IPL 2025|

hardik pandya
hardik pandya

Hardik Pandya पर फिर गिरी गाज!

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान Hardik Pandya एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं! IPL 2025 के पहले मैच में बैन झेलने के बाद उन्होंने वही गलती दोबारा कर दी, जिसकी वजह से BCCI ने उन पर भारी जुर्माना ठोक दिया! BCCI ने हार्दिक पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया है | मुंबई इंडियंस का पहला स्लो ओवर रेट अपराध है | नए नियमों के तहत अब खिलाड़ी को बैन नहीं किया जाएगा पर डिमेरिट पॉइंट्स मिलेंगे |

आखिर पूरा मामला क्या है? चलिए जानते हैं विस्तार से!


पहले भी झेल चुके हैं सजा – क्यों लगा था बैन?

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने तीन बार स्लो ओवर रेट का अपराध किया था। नियमों के तहत, लगातार तीन अपराध करने पर कप्तान को बैन झेलना पड़ता है।

इसी कारण हार्दिक IPL 2025 के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे।
अब उनकी वापसी के बाद भी टीम ने वही गलती दोहरा दी!


फिर दोहराई  वही गलती – 29 मार्च को अहमदाबाद में किया ये अपराध !

29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में MI Vs GT का मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान, मुंबई इंडियंस फिर से तय समय पर 20वां ओवर शुरू करने में असफल रही।

स्लो ओवर रेट का मतलब है एक अर्धारित की हुई समय पर टीम ने पूरे ओवर नहीं खेल पाई | इसका असर मैच पर भी पड़ा  मुंबई इंडियंस को ऑन-फील्ड भी सजा मिली |

क्या आज Perform करेंगे Rohit Sharma? रोहित शर्मा की फॉर्म पर बड़ा सवाल! माइकल वॉन का कड़ा बयान | IPL 2025: MI Vs KKR


ऑन-फील्ड सजा, टीम को उठाना पड़ा नुकसान!

आईपीएल के सख्त नियमों के मुताबिक, अगर कोई टीम स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है, तो उसे आखिरी ओवर में पेनल्टी झेलनी पड़ती है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी यही हुआ –
20वें ओवर में सिर्फ 4 फील्डर 30-गज सर्कल के बाहर रह सकते थे!
गुजरात टाइटन्स ने इस मौके का फायदा उठाकर कुछ अतिरिक्त रन बटोर लिए!
इस गलती की वजह से मैच का रुख भी बदल सकता था!

MI Vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2025 के 12वें मैच की Fantasy Team बनाने से पहले, जरूर पढ़ें खास टिप्स, आज किसकी चमकेगी किसमत ?


BCCI का बड़ा फैसला – Hardik Pandya पर ₹12 लाख का जुर्माना!

मैच खत्म होने के बाद, BCCI ने Hardik Pandya पर ₹12 लाख का भारी जुर्माना ठोक दिया!

BCCI का आधिकारिक बयान:
“यह मुंबई इंडियंस का इस सीजन का पहला स्लो ओवर रेट अपराध था, इसलिए कप्तान हार्दिक पांड्या पर ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया है!”

अगर मुंबई इंडियंस फिर से यही गलती करती है, तो पूरी टीम पर ज्यादा सख्त एक्शन लिया जा सकता है|


IPL 2025 का नया नियम – अब खिलाड़ी बैन नहीं होंगे, डिमेरिट पॉइंट्स मिलेंगे !

इस बार आईपीएल के नियमों में बदलाव किया गया है। अब तीन बार स्लो ओवर रेट की गलती करने पर कप्तान या खिलाड़ी को बैन नहीं किया जाएगा, बल्कि डिमेरिट पॉइंट्स दिये जाएंगे।

IPL 2024 में इसी गलती के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान एक अहम मैच से बाहर हो गए थे!
नए नियमों के तहत, लगातार गलतियों पर खिलाड़ियों की सैलरी से भी कटौती हो सकती है!


MI TEAM
MI TEAM

मुंबई इंडियंस के लिए खतरे की घंटी!

मुंबई इंडियंस पहले ही अपने शुरुआती मैच हार चुकी है। अब अगर Hardik Pandya की कप्तानी में यह गलती बार-बार दोहराई गई, तो टीम को प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो सकता है!

क्या मुंबई इंडियंस इस गलती से सीखेगी? या फिर हार्दिक पांड्या को आगे और भी सजा झेलनी पड़ेगी?

आपकी क्या राय है? क्या Hardik Pandya

को अपनी कप्तानी में सुधार करना चाहिए? हमें कमेंट में बताएं!

Read Also क्या है रणनीति धोनी के नीचे बैटिंग करने की ? क्यूँ भड़के शेन वाटसन CSK की रणनीति पर ! देखे पूरी जानकारी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *